कमान के तत्वावधान में ब्रह्मास्त्र कोर द्वारा सोमवार से नामकुम मिलिट्री स्टेशन में पांच दिवसीय ‘दृष्टि 2026’ मेगा नेत्र शिविर की शुरुआत हुई। 19 जून तक चलने वाले इस शिविर में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों को आधुनिक नेत्र जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श तथा उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सेना की इस विशेष पहल का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। साथ ही राष्ट्र सेवा में योगदान देने वाले वीरों और उनके परिजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना भी है।
Source link