भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

लूटपाट का विरोध करने पर व्यवसायी को मारी गोली, घायल



खरसीदाग ओपी क्षेत्र के कुटियातू आर्मी मैदान के समीप सोमवार शाम करीब 7:30 बजे तीन अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यवसायी को गोली मार दी। घायल व्यवसायी की पहचान रोहित के रूप में हुई है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रोहित कुटियातू स्थित अपनी दुकान ऋषभ इलेक्ट्रॉनिक्स बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। अपराधियों ने उनके गले से सोने की चेन और करीब आठ हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद वे उनका मोबाइल फोन भी छीनने का प्रयास करने लगे। रोहित ने इसका विरोध किया तो एक अपराधी ने पिस्तौल निकालकर उन पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top