![]()
पाकुड़ जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार टेंपो पलटने से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना लिट्टीपाड़ा-हिरणपुर मुख्य सड़क पर करियोडीह गांव के पास हुई। सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, टेंपो लिट्टीपाड़ा से यात्रियों को लेकर हिरणपुर जा रहा था। करियोडीह गांव के पास सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में और खराब सड़क के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। ग्रामीणों ने पलटे हुए टेंपो से यात्रियों को बाहर निकाला इस हादसे में टेंपो में सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में थाना क्षेत्र के जितपुर निवासी 32 वर्षीय अनिल मरांडी, मुर्गाबनी गांव निवासी 35 वर्षीय मरांगमय सोरेन और लिट्टीपाड़ा निवासी 65 वर्षीय लुखी मुर्मू शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पलटे हुए टेंपो से यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ रेफर कर दिया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि हिरणपुर से लिट्टीपाड़ा तक सड़क की हालत काफी खराब है, जिसके कारण आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुधारने की मांग की। प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि सड़क दुर्घटना में सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। टेंपो को जब्त कर थाने लाया गया है, जबकि चालक फरार है।
Source link