भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पानी की फुहारों के साथ छिड़केगा गुलाब जल! AQI घटाने का मंत्रीजी...


कोलकाता की प्रदूषित हवा को साफ करने के लिए अब पानी की फुहारों में गुलाब जल मिलाने की तैयारी है. पश्चिम बंगाल की नगर मामलों और शहरी विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने ऐलान किया है कि खास मौकों और त्योहारों के दौरान शहर में धूल कम करने के लिए होने वाले मिस्ट स्प्रे में गुलाब जल भी मिलाया जाएगा. हालांकि, मंत्री के इस प्रयोग पर पर्यावरणविद् ने सवाल उठाते हुए इसे प्रदूषण की असली समस्या से ध्यान भटकाने वाला कदम बताया है. उनका कहना है कि कोलकाता को इत्र की खुशबू नहीं, बल्कि प्रदूषण के स्रोतों पर कार्रवाई की जरूरत है.

अग्निमित्रा पॉल ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए इस योजना की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कोलकाता नगर निगम (KMC) राज्य सरकार के निर्देश पर शहर के अलग-अलग हिस्सों में नियमित रूप से पानी की महीन फुहारें यानी मिस्ट स्प्रे कर रहा है. खासतौर पर उन इलाकों में यह अभियान चलाया जा रहा है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) अपेक्षाकृत ज्यादा रहता है.

मंत्री के मुताबिक, इस पहल का मकसद हवा में मौजूद धूल के कणों की मात्रा कम करना और AQI को कुछ हद तक नियंत्रित रखना है. इसी अभियान के तहत काली पूजा समेत अलग-अलग त्योहारों और विशेष अवसरों पर मिस्ट स्प्रे के पानी में गुलाब जल मिलाया जाएगा.

पॉल ने कहा कि इससे हवा में धूल के कणों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आसपास के वातावरण में गुलाब जल की खुशबू भी फैलेगी. उन्होंने इसे कोलकाता को स्वच्छ, ताजा और खुशबूदार शहर बनाने की कोशिश बताया.

अग्निमित्रा पॉल ने अपने पोस्ट में लंदन यात्रा का जिक्र करते हुए वहां की हवा की गुणवत्ता की तुलना कोलकाता से की. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लंदन के दौरे के दौरान उन्होंने कई इलाकों में AQI 10 से नीचे और कुछ जगहों पर करीब 1 तक देखा था. यह उनके लिए हैरान करने वाला अनुभव था.

इसके उलट, मंत्री के मुताबिक कोलकाता का AQI साल के ज्यादातर समय 200 से नीचे भी मुश्किल से जाता है. उन्होंने शहर की हवा की गुणवत्ता को लोगों की सेहत के लिए चिंता का विषय बताया और कहा कि इसे बेहतर बनाने के लिए प्रशासन अपनी क्षमता के अनुसार लगातार प्रयास कर रहा है.

मंत्री के गुलाब जल वाले प्रस्ताव पर पर्यावरणविद् सोमेंद्र मोहन घोष ने तीखी प्रतिक्रिया दी. रविवार को उन्होंने कहा कि शहर को प्रदूषण से निपटने के लिए ठोस कदमों की जरूरत है, न कि ऐसे दिखावटी उपायों की.

घोष ने कहा कि गुलाब जल छिड़कने से कुछ देर के लिए हवा में अच्छी खुशबू जरूर आ सकती है, लेकिन इससे प्रदूषण की मूल समस्या हल नहीं होगी. उनके मुताबिक, गुलाब जल की खुशबू दो मिनट में गायब हो जाएगी, जबकि शहर को प्रदूषण के स्रोतों पर कार्रवाई की जरूरत है.

पर्यावरणविद् ने पुराने डीजल और पेट्रोल वाहनों को PM2.5, PM10 और ब्लैक कार्बन उत्सर्जन के प्रमुख कारणों में शामिल बताया. उन्होंने सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों और ठेलों पर कोयले से खाना पकाने की प्रथा बंद करने की भी मांग की.

घोष का सुझाव है कि छोटे दुकानदारों को आर्थिक और जरूरी संसाधनों की मदद देकर LPG या बिजली से चलने वाले साफ-सुथरे कुकिंग सिस्टम अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए.

img

खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव

QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें

QR Code



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top