भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

फादर कांस्टेंट लीवंस की पुण्यतिथि पर संत मरिया चर्च में विशेष मिस्सा...



रांची| छोटानागपुर के प्रेरित ईश सेवक फादर कांस्टेंट लीवंस की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को पुरुलिया रोड स्थित संत मरिया महागिरजाघर में विशेष मिस्सा का आयोजन होगा। उनकी पुण्यतिथि 7 नवंबर को है, लेकिन विशेष आराधना एक दिन बाद होगी। रांची महाधर्मप्रांत के सेवानिवृत्त आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो मुख्य अनुष्ठाता होंगे। इस दौरान मनरेसा हाउस के रेक्टर, संत जेवियर्स कॉलेज के रेक्टर और पल्ली पुरोहित फादर अनिल कुजूर उनका सहयोग करेंगे। पुण्यतिथि को लेकर संत मरिया महागिरजाघर में तीन दिवसीय आध्यात्मिक तैयारियां शनिवार को पूरी कर ली गईं। इस दौरान मनरेसा हाउस के रेक्टर फादर अलेक्सियुस टोप्पो, फादर जस्टिन और फादर फ्लोरेंस पूर्ति ने प्रार्थना की अगुवाई की। बता दें कि फादर कांस्टेंट लीवंस का जन्म 10 अप्रैल 1856 को हुआ था। वे 2 दिसंबर 1880 को भारत पहुंचे और 18 मार्च 1885 को छोटानागपुर की धरती पर कदम रखा। इसके बाद उन्होंने जमगाई, तोरपा और रांची में मिशनरी सेवाएं दीं। आदिवासी समाज के बीच उनके योगदान के कारण उन्हें छोटानागपुर का प्रेरित कहा जाता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top