भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पीएएस की साक्षी ने राष्ट्रीय जूडो में जीता कांस्य पदक



बोकारो | सेक्टर-12 स्थित दी पेन्टिकॉस्टल असेंबली स्कूल की कक्षा आठवीं ‘सी’ की छात्रा साक्षी गुप्ता ने 70वीं एसजीएफआई राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय और झारखंड को गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अंडर-14 बालिका जूडो की 44 किलो भार श्रेणी में यह सफलता हासिल की। चालू सत्र की राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं में यह झारखंड का तीसरा पदक है। साक्षी की इस सफलता से पीएएस परिवार में हर्ष का माहौल है। प्राचार्या डॉ. करुणा प्रसाद व अन्य शिक्षकों ने साक्षी को इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई दी व प्रोत्साहित किया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top