भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पीएलएफआई के नाम पर व्हाट्सएप पर भेजा लेटर:बच्चों के नाम पर धमकी...




चुटिया थाना क्षेत्र के मकचुंद टोली निवासी कारोबारी धर्मवीर कुमार सिंह से प्रतिबंधित पीएलएफआई के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रकम न देने पर पूरे परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है। पीड़ित की शिकायत पर चुटिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कारोबारी के मुताबिक, अलग-अलग नंबरों से कॉल आने के बाद 29 जून की शाम उनके व्हाट्सएप पर एक कथित पत्र भेजा गया। पत्र में खुद को क्रांतिकारी लाल सलाम संगठन का सदस्य बताते हुए रंगदारी मांगी गई है। पत्र में कारोबारी के दोनों बच्चों के नाम और उनके स्कूल का भी जिक्र किया गया है। बच्चों को निशाना बनाने की इस धमकी के बाद से पूरा परिवार खौफ के साये में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस को धमकी भरे नंबर और पत्र सौंपकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top