भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

प्रश्न मंच प्रतियोगिता में रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बना चैंपियन




गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना सभागार में मंगलवार को संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में सफल प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन समिति सहित शिक्षकों द्वारा सम्मानित किया गया। 11 अगस्त को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्दी बस्ती में संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुल आठ विद्यालयों के प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विज्ञान, वैदिक गणित, संस्कृति बोध, त्वरित भाषण, मूर्ति कला, कथा कथन सहित अनेक विधाओं को शामिल किया गया था। रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, रामगढ़ के भैया-बहनों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक पुरस्कार हासिल किये। विद्यालय के प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल, प्रधानाचार्य प्रवीण सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top