![]()
बाबा बैद्यनाथ धाम में 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। झारखंड समेत अन्य राज्यों से देवघर जाने की तैयारियां तेज होने से रेलवे की आरक्षण व्यवस्था पर इसका सीधा असर पड़ा है। रांची से जसीडीह और देवघर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में करीब 80% सीटें बुक हो चुकी हैं। जबकि कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट शुरू हो गई है। जुलाई के अंतिम सप्ताह से लेकर अगस्त के पहले पखवाड़े तक रांची-गोड्डा एक्सप्रेस, मौर्या और इंटरसिटी जैसी ट्रेनों के एसी कोचों में गिनी-चुनी सीटें ही बची हैं। प्रमुख ट्रेनों में सीटों की स्थिति
18603 रांची-गोड्डा एक्सप्रेस: 30 जुलाई से 4 अगस्त तक सेकेंड एसी, थर्ड एसी और स्लीपर में वेटिंग है।
15027 मौर्या एक्सप्रेस : 30 जुलाई से 13 अगस्त तक स्लीपर में 40 से 55 सीटें शेष हैं। अगस्त में सभी श्रेणियों में सीमित सीटें हैं।
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस : 30 जुलाई से 15 अगस्त तक एसी बोगियों में 25 से 80 सीटें बची हैं। स्लीपर में भी कम सीटें हैं।
18619 इंटरसिटी एक्सप्रेस : 28 जुलाई से 13 अगस्त तक एसी कोचों में 5 से 32 सीटें उपलब्ध हैं। स्लीपर श्रेणी में सीमित सीटें बची हैं।
17007 चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस : 29 जुलाई, 2 और 5 अगस्त को थर्ड एसी में वेटिंग है। अगस्त में सभी श्रेणियों में 30 या उससे कम सीटें हैं। सावन की शुरुआत शुभ संयोग में होगी
श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू हो रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बार सावन की शुरुआत श्रवण नक्षत्र और आयुष्मान योग के शुभ संयोग में हो रही है। इस माह में चार सोमवार पड़ेंगे। रांची से भागलपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव : रांची रेल मंडल ने रांची से भागलपुर तक मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार यह ट्रेन कुल 29 ट्रिप करेगी और सप्ताह में चार दिन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24–25 जुलाई से शुरू हो सकती है। जल्द इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा।
Source link