भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बारियातू : नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल



बारियातू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि एसपी कुमार गौरव को सूचना मिली थी कि बारियातू थाना कांड संख्या 08/26 के नामजद आरोपी लल्लू गंझू, पिता पच्चू गंझू, निवासी डाकादिरी, पंचायत बालुभांग, अपने घर आया हुआ है। इसके बाद बालूमाथ एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डाकादिरी स्थित उसके घर पर छापेमारी की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। उसे न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मादक पदार्थों की खेती, खरीद-बिक्री, तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top