भास्कर एक्सक्लूिसव शहर के पहरेदार अवैध कमाई में इस कदर व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें जनसुरक्षा का ध्यान नहीं है। चास पुलिस रातभर पेट्रोलिंग के नाम पर अवैध वसूली में लगी रहती है। आईटीआई मोड़, जोधाडीह मोड़ व तलगड़िया मोड़ तक पुलिस वैन खड़ी रहती है। वैन में पुलिस अधिकारी और जवान बैठे रहते हैं और ड्राइव बालू लदे हाइवा और बिचाली लदे 407 वाहनों से वसूली करते हैं। बालू लदे हाइवा से 100 से 300 रुपए और बिचाली गाड़ी से 50 से 100 रुपए तक की वसूली करते हैं। प्रतिदिन ऐसे 50-60 वाहन चलते हैं, जिनसे पुलिस रातभर में 10 हजार से ज्यादा अवैध वसूली करती है। यानी प्रतिमाह करीब 3 लाख की वसूली करते हैं। जिन गाड़ियों से वसूली की जा रही है, उनमें कई ओवरलोड और बिना वैध कागजात के चलने की भी चर्चा है। सवाल है कि यदि पुलिस कार्रवाई करे तो अवैध ढुलाई पर रोक लग सकती है, लेकिन रातभर केवल ‘पासिंग’ का खेल चलता है। चास पुलिस की अवैध वसूली करते वीडियो दैनिक भास्कर के पास है। शहर में चर्चा है कि पुलिस अवैध वसूली में लगी रहती है, यही वजह है कि शहर के गली मोहल्लों में बेखौफ चोर चोरी करते हैं। इधर वसूली, उधर अपराध }11 मई को शिवपुरी कॉलोनी चास में करीब 6 घरों से पानी का मीटर चोरी हो गई। पुलिस चोरों का पता नहीं लगा सकी। }17 मई को चास के गांधीनगर कॉलोनी में 15 घरों से पानी के मीटर की चोरी हो गई। लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। }30 मार्च को रामनगर कॉलोनी में चोरी करते एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा। लेकिन पुलिस नहीं पकड़ पाई। }चास सहयोग विलेज से 16 मई को एक नाबालिग भाग गया था। वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। उसपर नाबिलग रहते हुए शादी करने का आरोप था। ऐसा है तो अफसर लगाकर औचक जांच कराएंगे: एसपी – नाथू सिंह मीणा, एसपी बोकारो। एक नजर में पूरा खेल
चास सोलागीडीह के पास हाइवा से पैसे लेता ड्राइवर। इस खबर का वीडियो देखने के लिए QR कोड को स्कैन करें। ऐसे समझें… कैसे चलता है कलेक्शन सिस्टम क्या आंकड़ा एक हाइवा से वसूली ₹100-300 407/बिचाली वाहन ₹50-100 रात की गाड़ियां 50-60 प्रतिदिन वसूली ₹10 हजार+ अनुमानित मासिक रकम ₹3 लाख रात 10 बजे से बाद बालू लदे हाइवा और बिचाली लदे 407 वाहन आने लगते हैं। इस दौरान पुलिस सड़कों पर खड़ी रहती है। गाड़ी वाले आते हैं पेट्रोलिंग वाहन के पास रुककर पैसे देते हैं और चले जाते हैं। एक हाइवा चालक ने बताया कि बिना पैसे दिए आगे नहीं जा सकते, पुलिस पीछा कर रोकती है और 100 की जगह 300 वसूलती है। वरना 100 रुपए में लेती है। सबसे ज्यादा वसूली आईटीआई मोड़ से तलगड़िया मोड़ के बीच होती है। इन जगहों पर रातभर पुलिस वैन खड़ी रहती है।
Source link