भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिजली ठीक कर रहे मिस्त्री की करंट से मौत:4 घंटे पोल पर...




पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत सेलारी गांव के सुखरो टोला में बीती रात खराब बिजली ठीक करने पोल पर चढ़े मिस्त्री की मौत हो गई। मिस्त्री का नाम सत्येंद्र महतो है। वह परसावा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, गांव में पिछले एक सप्ताह से बिजली आपूर्ति ठप थी। ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दूर करने के लिए सत्येन्द्र को भेजा गया था। बताया जा रहा है कि काम शुरू करने से पहले शटडाउन लिया गया था, लेकिन पोल पर चढ़कर मरम्मत के दौरान अचानक 11 हजार हाईटेंशन तार में करंट दौड़ गया। मिस्त्री को करंट लगा। उसकी बिजली पोल पर ही मौत हो गई। साथी कर्मी मौके से भागे, परिजनों ने शव उतारने से रोका घटना के वक्त सत्येन्द्र के साथ तीन अन्य कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन हादसे के बाद वे मौके से फरार हो गए। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित हो उठे। परिजनों ने शव को खंभे से नीचे उतारने आए विभागीय कर्मियों को करीब चार घंटे तक रोककर रखा। उनका कहना था कि जब तक विभाग के अधिकारी मौके पर आकर उचित मुआवजा और नौकरी का आश्वासन नहीं देते, तब तक शव नहीं उतारने दिया जाएगा। इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार काम कर रहा मिस्त्री अनुबंध पर पिछले 8 साल से कार्यरत था। 5 लाख मुआवजा और 10 हजार तत्काल देने पर बनी सहमति रात करीब नौ बजे शुरू हुआ विवाद रात 11 बजे तक चला। बाद में विभाग के जूनियर इंजीनियर, तरहसी के अंचल अधिकारी हरिश्चन्द्र मुंडा और अन्य जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने और विभागीय प्रावधानों के तहत पांच लाख रुपए मुआवजा तथा अंतिम संस्कार के लिए 10 हजार रुपए देने की घोषणा के बाद परिजन शांत हुए। इसके बाद शव को नीचे उतारा जा सका। सहायक अभियंता विकास कुमार ने बताया कि शटडाउन लेने के बावजूद करंट लगने की घटना गंभीर है। इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, जिसे लेकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की बात कही जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top