भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

बिशुनबांध में वज्रपात से दो पशुओं की मौत



मनिका | प्रखंड की बिशुनबांध पंचायत अंतर्गत टेवरही टोला में मंगलवार देर शाम वज्रपात की चपेट में आने से आदिम जनजाति परिवार के दो पशुओं की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब नागेश्वर परहिया और संत परहिया के मवेशी मैदान में चरने के बाद लौट रहे थे। इसी बीच तेज बारिश शुरू हो गई। पानी से बचने के लिए दोनों बैल पास ही एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान वज्रपात होने से चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। इस हादसे से पीड़ित किसान परिवारों के सामने आजीविका का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने बताया कि वे इसी के सहारे अपनी खेती-बाड़ी करते थे। अब हल चलाने के लिए उनके पास कुछ नहीं बचा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top