![]()
भास्कर न्यूज | दुमका भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला की मासिक पदाधिकारी बैठक गुरवार को दुमका परिसदन में जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानु प्रताप शाही उपस्थित रहे, जबकि जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में चल रहे संगठनात्मक अभियानों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी जनसंपर्क कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बूथ स्तर तक संगठन को और सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया। शाही ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा जनता के सुख-दुख की सहभागी पार्टी है। जिला प्रभारी अशोक उपाध्याय ने संगठनात्मक समन्वय और अनुशासन पर जोर देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संचालित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की संगठनात्मक स्थिति और स्थानीय समस्याओं की जानकारी साझा की। बैठक में रूपेश मंडल, भानु प्रताप शाही, अशोक उपाध्याय, मृणाल कुमार मिश्रा, निवास मंडल, परितोष सोरेन, गौरव कांत, सीताराम पाठक, रविकांत मिश्रा, सुरेश मुर्मू सहित बड़ी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Source link