भावनगर जिले के महुवा तालुका का बिलडी गांव लगातार 24 घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद चारों तरफ से पानी में घिर गया है. गांव का मुख्य संपर्क मार्ग जलमग्न होने से बिलडी पूरी तरह टापू बन गया है. कई निचले इलाकों के घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोग अपने घरों में ही फंस गए हैं. भादरोड-कंटसार मार्ग भी क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है. प्रशासन और मामलतदार की टीम राहत कार्य में जुटी है और प्रभावित परिवारों तक फूड पैकेट और जरूरी सहायता पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. कैसा है इस पूरे इलाके का हाल, जानने के लिए देखें वीडियो…
Source link