भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मनीष सिंह गिरोह का सदस्य शेंकी गोहील गिरफ्तार:जमशेदपुर पुलिस ने हत्या और...




जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करते हुए कुख्यात मनीष सिंह गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गिरफ्तार किया है। जुगसलाई पुलिस ने यह कार्रवाई की। शेंकी गोहील पर जुगसलाई थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। बुधवार को सिटी एसपी ललित मीणा ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात अपराधी मनीष सिंह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर शहर में दहशत फैलाने, अवैध उगाही करने और किसी की हत्या की साजिश रच रहा था। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह के सक्रिय सदस्य शेंकी गोहील को गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित न्यू डीएस फ्लैट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह मनीष सिंह गिरोह का अहम सदस्य है और आपराधिक गतिविधियों में सहयोग करने के साथ-साथ अवैध कमाई का हिसाब-किताब भी संभालता था। उसने यह भी बताया कि गिरोह द्वारा हत्या की साजिश पर काम किया जा रहा था, हालांकि लक्ष्य स्पष्ट नहीं हो सका है कि किसकी हत्या की योजना थी। पुलिस ने उसके पास से तीन मोबाइल फोन, दो एकरारनामा, एक महिंद्रा थार वाहन और 15 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक बरामद किए हैं। गिरफ्तार शेंकी गोहील का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। जानकारी हो कि इस मामले में गिरोह के सरगना मनीष सिंह समेत दीपक सिंह और रौशन सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top