भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मसानजोर इको-कॉटेज प्रोजेक्ट को मिला नेशनल स्कॉच अवार्ड




भास्कर न्यूज | दुमका पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबल टूरिज्म के क्षेत्र में दुमका वन विभाग को बड़ी राष्ट्रीय सफलता मिली है। दुमका वन प्रमंडल के प्रसिद्ध मसानजोर इको-कॉटेज प्रोजेक्ट को प्रतिष्ठित नेशनल स्कॉच अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि पर वन प्रमंडल पदाधिकारी सात्विक ने खुशी जताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान पूरी दुमका वन प्रमंडल टीम की कड़ी मेहनत, लगन और दूरदर्शी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि मसानजोर में प्रकृति की गोद में बनाए गए इन इको-कॉटेजेस का उद्देश्य पर्यावरण और स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र को संरक्षित रखते हुए पर्यटकों को प्रकृति के करीब लाना है। स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा किए हैं और सस्टेनेबल टूरिज्म को बढ़ावा देने की दिशा में एक मिसाल पेश की है। मसानजोर इको-कॉटेज प्रोजेक्ट ने पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन को संतुलित ढंग से जोड़ने के अपने मॉडल के कारण राष्ट्रीय स्तर पर खास पहचान बनाई है। यह अवार्ड न सिर्फ दुमका वन प्रमंडल, बल्कि पूरे झारखंड वन विभाग के लिए एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top