भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दुर्घटना स्थल का सीटू की टीम ने की जांच



बोकारो | इस्पात मजदूर मोर्चा, सीटू की फैक्ट फाइंडिंग टीम बीपीएससीएल की दुर्घटना स्थल का औचक निरीक्षण किया। जहां पिछले दिनों शिव शंकर हेंब्रम नामक एक ठेका मजदूर की कार्यस्थल पर दुर्घटना से मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गई थी। महामंत्री आरके गोरांई ने कहा कि स्टील व पावर प्लांट हेजार्ड प्लांट की श्रेणी में आते हैं। यहां कार्यस्थल पर मजदूर को जहां पीपीई से लैस होकर ही काम करने की जरूरत है। वहीं कार्यस्थल को सेफ कंडीशन में बनाए रखना भी उतना ही आवश्यक है। दुर्घटनाग्रस्त स्थल खुले जगह पर पाया गया, जहां बिजली कनेक्शन और वेल्डिंग मशीन का कनेक्शन दुरुस्त करने की जरूरत है। पाइप लाइन में सीपेज होने का खतरा रहता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top