भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

aaj ka panchang 22 June 2026 monday jyeshta shukla ashtami 2026 |...


Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 22 June 2026: आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन सोमवार है. हिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले पंचांग जरूर देखा जाता है. पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी तिथि, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, बव करण, शुक्ल पक्ष और चंद्रमा कन्या राशि में तो सूर्य मिथुन राशि में रहने वाले हैं. आज अभिजीत मुहूर्त और विजय मुहूर्त दोनों के साथ रवि योग भी बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए बेहद अनुकूल हैं. हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की अनेक समस्याएं दूर होती हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों की सच्ची भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं. मान्यता है कि सोमवार के दिन व्रत रखने और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है. अविवाहित युवक-युवतियां भी मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए सोमवार का व्रत रखते हैं.

सोमवार का संबंध चंद्रमा से माना जाता है. संस्कृत में चंद्रमा को सोम कहा गया है, इसलिए इस दिन को सोमवार कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक संतुलन का कारक ग्रह माना गया है. इसलिए सोमवार के दिन शिव पूजा करने से चंद्रमा मजबूत होता है और मानसिक तनाव, चिंता तथा अस्थिरता में कमी आने की मान्यता है. सोमवार की सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इसके बाद पूजा स्थान या मंदिर में भगवान शिव का ध्यान करें. शिवलिंग पर गंगाजल, शुद्ध जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र अर्पित करें. साथ ही धतूरा, आक के फूल और सफेद चंदन भी चढ़ाया जा सकता है. पूजा के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें और शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें. पूजा के अंत में भगवान शिव से परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करें.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 22 जून 2026
आज की तिथि- अष्टमी – 03:39 पी एम तक, फिर नवमी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 10:22 ए एम तक, फिर हस्त
आज का करण- बव – 03:39 पी एम तक, बालव – 04:05 ए एम, 23 जून तक
आज का योग- व्यतीपात – 10:31 ए एम तक, वरीयान् योग
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- सोमवार
चंद्र राशि- कन्या राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:25 ए एम
सूर्यास्त- 07:23 पी एम
चन्द्रोदय- 12:50 पी एम
चन्द्रास्त- 12:35 ए एम, 23 जून

आज के शुभ योग और मुहूर्त 22 जून 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:45 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:56 ए एम से 12:52 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:43 पी एम से 03:39 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 07:21 पी एम से 07:41 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:04 ए एम से 12:44 ए एम, 23 जून
रवि योग: 10:22 ए एम से 12:32 पी एम

शिववास: श्मशान में – 03:39 पी एम तक, फिर गौरी के साथ

आज के अशुभ मुहूर्त 22 जून 2026
राहुकाल: 07:10 ए एम से 08:55 ए एम
यमगण्ड: 10:39 ए एम से 12:24 पी एम
गुलिक काल: 02:09 पी एम से 03:53 पी एम
आडल योग: 10:22 ए एम से 12:32 पी एम
दुर्मुहूर्त: 12:52 पी एम से 01:48 पी एम
वर्ज्य: 07:18 पी एम से 09:00 पी एम
दिशाशूल: पूर्व



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top