सिटी रिपोर्टर | बोकारो भगवान बिरसा मुंडा की जयंती सह झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बीबीएम बीएड कॉलेज, सरदाहा में कॉलेज प्रबंध समिति की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष गजाधर महतो, उपाध्यक्ष खिरोधर महतो, संयुक्त सचिव मंटू लाल महतो, कोषाध्यक्ष बसंत कुमार महतो एवं सचिव अजित प्रसाद महतो सहित संस्थापक सदस्य रामेश्वर महतो, भूषण चंद्र महतो, भानु दास महतो, योगेश्वर महतो, अमर महतो और मनोरंजन महतो उपस्थित रहे। वहीं संस्था के कर्मचारी जयदेव बाउरी, मुस्तकीम अंसारी, काशीनाथ महतो, धनंजय कुमार एवं सुरेश बाउरी ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव अजित प्रसाद महतो ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, विनोद बिहारी महतो, निर्मल महतो और शिबू सोरेन सहित हजारों वीर सपूतों के संघर्ष और बलिदान के परिणामस्वरूप झारखंड राज्य का गठन हुआ। उन्होंने कहा कि जिन महापुरुषों ने शोषणमुक्त, समृद्ध और विकसित झारखंड का सपना देखा था, वह आज भी पूरी तरह साकार नहीं हो पाया है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने सभी से महापुरुषों के सपनों के अनुरूप झारखंड बनाने का संकल्प लेने की अपील की।
Source link