भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

महिला से चार लाख रुपए छीनकर युवक फरार:पति के ऑपरेशन के लिए...




पलामू के मेदिनीनगर में बुधवार को एक युवक महिला से चार लाख रुपए छीनकर भाग गया। महिला ने पति के कमर के ऑपरेशन के लिए मुख्य बाजार स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक से पैसे निकाले थे। चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुआ गांव की ललिता देवी (32), भोला साव की पत्नी हैं। बैंक से निकलने के बाद उन्होंने बाजार में खरीदारी की और घर जाने के लिए गाड़ी पकड़ने तिनकोनिया गैरेज पहुंचीं। ललिता महिंद्रा आर्केड रोड से पैदल वहां पहुंची थीं और गाड़ी का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान पैदल आए एक युवक ने उनके हाथ से पैसों वाला झोला छीना और दौड़कर भाग गया। एक अन्य युवक रख रहा था आसपास नजर महिला अपने ससुर के साथ बाजार आई थीं। घटना के समय उनके ससुर सब्जी खरीदने गए थे। बताया जा रहा है कि एक अन्य युवक भी वारदात में शामिल था और आसपास नजर रख रहा था। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस ने बाजार के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बैंक से निकलने के बाद महिला के बाजार में जिन रास्तों से गुजरने और जहां खरीदारी करने की जानकारी दी गई, वहां के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। पुलिस संदिग्धों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top