![]()
धनबाद के बारामुड़ी खटाल मामले में सांसद ढुल्लू महतो के कथित बयान के विरोध में बुधवार को JLKM कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में प्रदर्शन किया।
.
उन्होंने टावर चौक पर सांसद का पुतला जलाया और सार्वजनिक माफी की मांग की।कार्यकर्ताओं ने सांसद के खिलाफ नारे लगाए और उनके बयान की निंदा की।
उनका कहना था कि जनप्रतिनिधियों को सार्वजनिक मंचों पर भाषा की मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।
अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं: JLKM
कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सांसद ने बारामुड़ी खटाल मामले को लेकर JLKM नेताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी नेता के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है।
JLKM के जिलाध्यक्ष अमित महतो ने कहा कि सांसद का बयान निंदनीय है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को संवेदनशील मुद्दों पर जिम्मेदारी से बोलना चाहिए और सभी दलों के नेताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक मर्यादा में रहकर बात करनी चाहिए।
अमित महतो ने सांसद से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। उन्होंने कहा कि माफी नहीं मांगने पर JLKM इस मुद्दे पर आंदोलन जारी रखेगा।
पुतला दहन कार्यक्रम में संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता लौट गए।