भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

मांस-मछली बेचने के लिए 32 दुकानों का बनेगा वेंडिंग जोन




रामगढ़ शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने की दिशा में कैंटोनमेंट बोर्ड ने अतिक्रमण हटाने के साथ अब सड़क किनारे खुले में हो रही मांस-मछली की बिक्री को भी व्यवस्थित करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की ओर से इन दुकानों को न्यू बस स्टैंड कैंपस के पास बनाए जा रहे वेजिटेबल वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए 32 दुकानें तैयार की जा रही हैं। दुकानों में पानी और सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए पानी के कनेक्शन से दुकानों को जोड़ा जा रहा है। बोर्ड का उद्देश्य सड़क किनारे फुटपाथ पर खुले में मांस-मछली की बिक्री को रोककर सभी दुकानों को एक स्थान पर व्यवस्थित करना है। इससे शहर की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के साथ व्यवस्था को बेहतर बनाने की योजना है। तीन महीने से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान: कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ विवेक सिंह ने रामगढ़ शहर को व्यवस्थित करने के लिए कई योजनाएं तैयार की हैं, जिन्हें चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। पिछले तीन महीने से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सड़क किनारे की फुटपाथ दुकानें, झोपड़ीनुमा दुकानें, गुमटी और ठेले हटाए जा रहे हैं। सड़क किनारे संचालित मांस-मछली की दुकानों को भी हटाया गया है। इसके अलावा सड़क किनारे लगे शेड, बोर्ड, फ्लैक्स और पोस्टर हटाने की कार्रवाई भी शुरू की गई है। बोर्ड का कहना है कि अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे अतिक्रमण हटाकर शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए भी बोर्ड की ओर से लोगों को लगाया गया है, ताकि सड़क पर यात्री वाहनों के अनावश्यक खड़े होने और जाम की स्थिति को कम किया जा सके। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान अब तक 100 से अधिक फुटपाथ दुकानें, गुमटी और ठेले हटाए जा चुके हैं। बोर्ड इन दुकानदारों को भी व्यवस्थित करने की दिशा में पहल कर रहा है। इसके लिए चौपाटी स्थल विकसित करने की योजना है। यहां दुकानदारों को जगह देने के साथ पानी, बिजली, बैठने और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी है।अतिक्रमण हटाने के बाद लोगों को दोबारा सड़क किनारे दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई है। वहीं, कुछ स्थानों पर नाली के पीछे दुकानें लगाने को कहा गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top