![]()
सिटी रिपोर्टर | बोकारो मारवाड़ी युवा मंच उड़ान शाखा चास की ओर से बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में डॉक्टर्स डे व मारवाड़ी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों डॉ. श्रवण कुमार, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. मनीष, डॉ. ऋतिक केजरीवाल, डॉ. प्रशांत कुमार व डॉ. दीपिका कुमारी को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मारवाड़ी समाज के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए अथवा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की। सभी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें अर्णव कुमार, सक्षम अग्रवाल, कृतिका रेटोलिया, राशि तापड़िया, अंशिका सिंघानिया, सौम्या सिंघानिया, श्रुति गोयल, दीपिका पटवारी, राज बंसल, श्रेष्ठा गर्ग एवं निखिल अग्रवाल शामिल रहे। बतौर मुख्य अतिथि विशाल पड़िया के साथ नरेश केजरीवाल, दीपक गोयनका, विकास झरझरिया, अमित शर्मा, विकास अग्रवाल, राजीव सावंतिया आदि ने शुभकामनाएं दी। मौके पर अध्यक्ष विनीता केड़िया, सचिव अंजलि जगनानी, कोषाध्यक्ष खुशबू रेटोलिया, संयुक्त सचिव रेणु खेड़िया, मारवाड़ी युवा मंच चास के अध्यक्ष दीपक जालान, सचिव लव केडिया, कोषाध्यक्ष नीलेश सिंघानिया आदि थे।
Source link