बोकारो | माराफारी थाना क्षेत्र के आजाद नगर से 6 वर्षीय आराध्या कुमारी बुधवार को घर के बाहर खेलते समय रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। लेकिन वह करीब छह घंटे के बाद अपने घर से ही बरामद हुई। बच्ची नहीं मिलने के दौरान परिजनों की सूचना पर माराफारी पुलिस पहुंची और तलाश शुरू कर दी थी। परिजनों ने बताया कि बच्ची बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के पास ही खेल रही थी। कुछ देर के बाद मां ने बुलाने निकली तो वह नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पिता का कहना है कि बच्ची के पास एक अनजान महिला दिखाई दी थी, जिसे पहले कभी मोहल्ले में नहीं देखा गया है। इससे पुलिस की शंका बढ़ी। पुलिस आसपास के इलाकों में खोजबीन शुरू की तो कुछ देर के बाद अपने ही घर से निकलकर बच्ची परिजनों के पास पहुंची। यह देखकर परिजनों के साथ-साथ पुलिस भी अवाक रह गए। फिलहाल पुलिस बच्ची से जानने की कोशिश कर रही है कि उसने ऐसा क्यों किया।
Source link