Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 03 july 2026: धनु राशि के जातकों पर आज ग्रहण की स्थिति का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज बुधदेव अस्त कर रहे हैं. इसके साथ ही वह अपनी उल्टी चाल में भी है, इसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. जानें 3 जुलाई 2026 का राशिफल.
जमुई: आज 03 जुलाई 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. आज के दिन ग्रहों की विशेष स्थिति बन रही है, जिसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. आज किसी भी प्रकार के समझौते या किसी भी प्रकार के वायदे से दूर रहने में ही उनकी भलाई है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को आज अति उत्साह में आकर किसी से भी जल्दीबाजी में कोई भी वायदा नहीं कर लेना चाहिए. इसके साथ ही आज के दिन धन से जुड़े किसी भी निर्णय लेने में उन्हें काफी सावधान रहने की जरूरत है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज कोई भी नया समझौता या नई डील साइन नहीं करनी चाहिए.
ग्रहों की स्थिति आप पर डालेगी असर
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों पर आज ग्रहण की स्थिति का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि आज बुधदेव अस्त कर रहे हैं. इसके साथ ही वह अपनी उल्टी चाल में भी है, इसका असर धनु राशि के जातकों पर पड़ेगा. आज चंद्रमा मकर राशि में स्थित रहेंगे, जबकि सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे, मंगल वृषभ राशि में रहेंगे. इस कारण ग्रहों की एक ऐसी स्थिति बनी है जो आपके लिए आर्थिक रूप से तो फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका असर आपकी सोच और आपके क्रोध पर पड़ने वाला है. धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए और उन्हें अपने वाणी पर भी पूरी तरह से नियंत्रण रखने की जरूरत है.
प्यार में बेहद खुशनुमा गुजरेगा आज का दिन
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातक आज अपने परिवार या अपने लव लाइफ को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होने वाले हैं. आज आपको आपकी क्षमताओं के अनुरूप पहचान मिल सकती है. इसके साथ ही अगर आप किसी से प्रेम करते हैं तो आपको उनसे अधिक अपेक्षा भी नहीं रखनी चाहिए. हालांकि परिवार में आज का दिन काफी खुशनुमा बीतेगा. आपको आज के दिन किसी तरह का अनावश्यक दबाव हो सकता है. इससे बचने से आपका दिन काफी सामान्य रूप से गुजरने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन का शुभ रंग गहरा नीला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें