![]()
लोहरदगा|महिला पतंजलि योग समिति अखौरी कॉलोनी के द्वारा मंगलवार को एक दिवसीय मिट्टी लेप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड पार्षद अविनाश कौर व महिला पतंजलि समिति के कोषाध्यक्ष सजुक्ता प्रजापति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं मिट्टी में कच्चा हल्दी, गोमूत्र, गोबर, अड़हुल फूल, कड़ी पत्ता, नीम पत्ता, एलोवेरा, गिलोय, गुलाब फूल, पुदीना पत्ता, मुल्तानी मिट्टी व सरसों का तेल मिलकर मिट्टी का लेप बनाकर उसे लगता गया। वहीं वार्ड पार्षद ने सभी लोगों से इस तरह के कार्यक्रम हमेशा करने की अपील की। महिला पतंजलि समिति के कोषाध्यक्ष ने कहा कि मिट्टी लेप जिसे नेचुरल थेरेपी कहते हैं इसके विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इससे त्वचा पर निखार आता है, जोड़ों के दर्द व सुजान से आराम मिलता है, लेप को पेट पर लगाने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। साथ ही मुंहासे के दाग धब्बे भी इससे नहीं होती है, मीठी चिकित्सा से हमारे शरीर के विषक पदार्थ को बाहर निकालकर वात पित्त कब्ज को संतुलित करता है व रक्त संचार को बेहतर बनाता है। इससे मानसिक शांति भी मिलती है। मौके पर क्षमा रानी, प्रतिमा देवी, इंदु देवी, सुमन देवी, शोभा खत्री, जयंती चौधरी, बिंदिया देवी, बरनाली दास, प्रेरणा प्रजापति, आस्था प्रजापति, ललिता देवी, कविता दास, संतोषी, रूपा पटेल, आरती देवी, शकुंतला देवी, पूनम देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Source link