बरियातू थाना क्षेत्र के टैगोर हिल रोड स्थित हरिहर सिंह रोड के पास युवती से हुई छेड़खानी कांड में मंगलवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के अलावा कंट्रोल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला गया। पुलिस की टीम दिनभर संदिग्ध की तलाश में जुटी रही। हालांकि रात होने की वजह से आरोपी का चेहरा स्पष्ट नहीं दिखार्ई दे रहा है, जिसकी वजह से पहचान नहीं हो पाई है। मालूम हो कि रविवार की रात मीटिंग खत्म कर पैदल घर लौट रही 25 साल की लड़की से एक बाइक सवार छेड़खानी कर फरार हो गया था। भास्कर ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया, जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों को आदेश पर बरियातू थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
Source link