भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रविवार को भी घर-घर पहुंचे बीएलओ, मतदाता गणना फॉर्म वितरण और ऑनलाइन...




भास्कर न्यूज | खरौंधी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत खरौंधी प्रखंड में मतदाता सूची अद्यतन करने का कार्य तेज़ी से जारी है। 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी 48 मतदान केंद्रों पर नियुक्त बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं वोलेंटियर्स घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण कर रहे हैं। इसके साथ ही प्राप्त प्रपत्रों की ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य भी लगातार किया जा रहा है।रविवार को सरकारी अवकाश होने के बावजूद बीएलओ, पर्यवेक्षक, वोलेंटियर्स तथा संबंधित अधिकारियों ने पूरे समर्पण के साथ अभियान को जारी रखा। विभिन्न पंचायतों और गांवों में टीमों ने मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें प्रपत्र भरने की जानकारी दी तथा समय पर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील की।बीपीआरओ उमेश कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश के अनुसार रविवार को भी अभियान चलाया जाना था। इसी के अनुरूप प्रखंड के सभी मतदान केंद्रों पर निर्धारित योजना के तहत कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन रखना है, ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।उन्होंने बताया कि वर्तमान में खरौंधी प्रखंड में लगभग 44 हजार मतदाता हैं। अभियान की नियमित निगरानी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी गौतम कुमार लकड़ा द्वारा की जा रही है। वे प्रतिदिन विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक एवं वोलेंटियर्स से मिल रहे हैं तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को आवश्यक सहयोग करें और समय पर गणना प्रपत्र भरकर अभियान को सफल बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top