भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

sahibganj ganga cargo ships carrying giant refinery reactor vacuum tower viral video


Last Updated:

Sahibganj Cargo Ships News: साहिबगंज और मनिहारी गंगा घाट के बीच तीन विशाल मालवाहक जहाज गुजरे. इन पर बड़े रिएक्टर लदे थे. जिन्हें देख लोग हैरान रह गए. ये रिफाइनरी प्लांट के लिए जा रहे हैं. इतने बड़े जहाज को देख लोग सेल्फी के साथ वीडियो बनाने लगे. साथ ही लोगों ने कहा कि आंतरिक जलमार्ग से भारी सामान ढुलाई का महत्व दर्शाता है.

ख़बरें फटाफट

गंगा में दिखे बाहुबली जहाज, मोबाइल कैमरों में कैद हुआ अद्भुत नजाराZoom

साहिबगंज: झारखंड के साहिबगंज और बिहार के मनिहारी गंगा घाट के बीच सोमवार को गंगा नदी के रास्ते एक ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला. जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. नदी के बीचों-बीच से जब तीन विशालकाय मालवाहक जहाज गुजरे. उनके आकार और उन पर लदे भारी-भरकम औद्योगिक उपकरणों को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए. इन जहाजों पर विशाल रिएक्टर (वैक्यूम टॉवर) लदे हुए थे. जो किसी बड़े पहाड़ की तरह दिखाई दे रहे थे. गंगा के जलमार्ग से गुजरते इन बाहुबली जहाजों को देखने के लिए देखते ही देखते घाटों पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई.

मोबाइल कैमरों में कैद हुआ अद्भुत नजारा
गंगा नदी में एक साथ तीन इतने बड़े जहाजों का गुजरना इस इलाके के लिए बिल्कुल असामान्य और नया अनुभव था. जैसे ही जहाजों का बेड़ा घाटों के करीब से गुजरा, लोगों के बीच तस्वीरें और वीडियो बनाने की होड़ मच गई. युवाओं और स्थानीय ग्रामीणों ने इस ऐतिहासिक पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया. जो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. नदी किनारे मौजूद लोग इन विशालकाय उपकरणों के आकार और उनकी बनावट को लेकर आपस में तरह-तरह की चर्चाएं और उत्सुकता जताते दिखे.

रिफाइनरी प्लांट के लिए जा रहे हैं ये रिएक्टर
जानकारों के अनुसार जहाजों पर लदे ये विशाल वैक्यूम टॉवर और रिएक्टर बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम या औद्योगिक रिफाइनरी संयंत्रों में इस्तेमाल किए जाते हैं. भारी वजन और अत्यधिक विशाल आकार होने के कारण इन्हें सड़क मार्ग के बजाय जलमार्ग के जरिए बेहद सुरक्षित तरीके से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है. गंगा नदी के रास्ते इस तरह के भारी औद्योगिक परिवहन का होना यह साफ तौर पर दर्शाता है कि अब देश में आंतरिक जलमार्ग व्यापार और माल ढुलाई का एक बड़ा और मजबूत माध्यम बन चुका है. फिलहाल, साहिबगंज और आसपास के इलाकों में इन विशाल जहाजों की यात्रा चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top