भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

रांची, हजारीबाग… झारखंड के 5 जिलों में कोहरे का अलर्ट, अब रात...


रांची: झारखंड में आज 25 नवंबर को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा.  आज झारखंड के अधिकतम जिलों में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ होगा और धूप निकलने से लोगों को राहत मिलेगी. रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. आज झारखंड के ज्यादातर जिलों का मौसम शुष्क रहने वाला है. वहीं, रात के तापमान में गिरावट के कारण ठंड भी रहने वाली है. आज रांची का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पहुंच सकता है.

जानें आज झारखंड का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

आज झारखंड में अलग-अलग जिलों के तापमान में अंतर देखने को मिलेगा. आज जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री, जबकि हजारीबाग में 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. वहीं, राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने का IMD का पूर्वानुमान है. आज राज्य के अन्य जिलों में भी दिन का तापमान सामान्यतः 24 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
रांची 25°C/16°C 50
जमशेदपुर 29°C/20°C 50
बोकारो 27°C/17°C 50
हजारीबाग  24°C/16°C 50

झारखंड के इन 10 जिलों का मौसम रहेगा शुष्क

आज झारखंड में बारिश की कोई संभावना नहीं है. हालांकि इन 10 जिलों में मुख्य रूप से मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आज रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, खूंटी, लोहरदगा, हजारीबाग, बोकारो और धनबाद का मौसम भी शुष्क रहने वाला है. बता दें कि इन जिलों में सुबह कोहरा रहने के बाद दिन में आसमान साफ होने और धूप निकलने की संभावना है.

इन 5 जिलों में पड़ सकता है कोहरा

रांची मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुबह का लगभग सभी जिलों में धुंध रहने की संभावना है. ऐसे में इन जिलों में विशेष सतर्कता जरूरी है. रांची, जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम), हजारीबाग, धनबाद और रामगढ़ में आज कोहरा पड़ने की संभावना है. ऐसे में सुबह के समय वाहन चालकों को कम दृश्यता के कारण सावधानी बरतनी चाहिए.

झारखंड में यहां रहेगी सबसे अधिक ठंड

बता दें कि 24 नवंबर को लातेहार में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इसलिए लातेहार को फिलहाल सबसे ठंडे इलाकों में प्रमुख माना जा सकता है. हालांकि, आज 25 नवंबर को किसी भी जिले में घना कोहरा पड़ने का कोई अलर्ट नहीं है.

रांची समेत जानें इन 5 जिलों का तापमान

झारखंड में इस समय डेली मौसम में परिवर्तन हो रहा है. ऐसे में सभी जिलों के तापमान में भी प्रभाव पड़ रहा है. आईएमडी के अनुसार आज रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 25°C-16°C, जबकि जमशेदपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 29°C-20°C, हजारीबाग का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24°C-16°C, धनबाद का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-19°C, बोकारो का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27°C-17°C रहने वाला है.

अब सुबह और रात में बढ़ेगी ठंड

कुल मिलाकर आज झारखंड में मौसम शुष्क और धूप वाला रहने की संभावना है. जहां सुबह कोहरा और रात में ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा सकती है. रांची मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है. रांची में न्यूनतम तापमान 27 नवंबर तक 11 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है. ऐसे में सुबह घर से निकलने वाले लोगों को गर्म कपड़े पहनने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top