भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ जिले के 6 खिलाड़ी व कोच का...



सिटी रिपोर्टर | बोकारो जिले के छह खिलाड़ियों और एक कोच का चयन 10 से 12 जुलाई तक हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली अंडर-23 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम में हुआ है। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे, जबकि राजू कुमार को फ्री स्टाइल टीम का कोच बनाया गया है। इन खिलाड़ियों का चयन 7 एवं 8 जून को बोकारो सेक्टर-2 स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित अंडर-23 झारखंड राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बोकारो जिला कुश्ती संघ एवं झारखंड राज्य कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुआ था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top