हजारीबाग के कोर्रा थाना क्षेत्र के नगवां गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान नगवां निवासी विजय रवानी के रूप में हुई है।
.
परिजनों के अनुसार, विजय रवानी देर रात सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार टीपर ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह होते ही मृतक का शव सड़क पर रखकर NH-33 को जाम कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही तेज रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
घटना के विरोध में आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सुबह होते ही मृतक का शव सड़क पर रखकर NH-33 को जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार चालक की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे सड़क जाम नहीं हटाएंगे। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण बना रहा। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
प्रशासन के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम
सूचना मिलते ही कोर्रा थाना पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। सदर अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।
अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
प्रशासन के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।