भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

राहुल बच्चा हत्याकांड, मुख्य आरोपी विक्की सिंह गिरफ्तार:पुलिस ने बिरसानगर से दबोचा,...




जमशेदपुर में राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड के मुख्य आरोपी विक्की सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 8 जुलाई की शाम मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास हुई हत्या के मामले में हुई है। सिटी एसपी ललित मीणा ने इस सफलता की जानकारी दी। मामले के नामजद मुख्य अभियुक्त विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू (24) को 12 जुलाई को बिरसानगर थाना क्षेत्र से दबोचा गया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया। घटना में राहुल बच्चा पर डंडे, पत्थर और लकड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई के बयान पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली बाबा और अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी विक्की सिंह की गिरफ्तारी को जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान विक्की सिंह ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। जांच में यह भी सामने आया है कि उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2022 में सिदगोड़ा थाना में चोरी, वर्ष 2023 में मानगो थाना में सरकारी कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। उसके खिलाफ वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत भी एक मामला दर्ज है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top