Last Updated:
बहराइच के पीपल तिराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान एक महिला पर PRD जवान और होमगार्ड कर्मियों से अभद्रता व मारपीट का आरोप लगा है. जवानों की शिकायत पर नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी.
बहराइच: ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात PRD जवान से अभद्रता और मारपीट बहराइच से सामने आया है, अब आरोपी महिला के खिलाफ कोतवाली में तहरीर, बहराइच में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है. शहर के पीपल तिराहे पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पीआरडी और होमगार्ड के जवानों के साथ एक महिला द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा, अब होगी कार्यवाही,जानिए पूरा मामला..
क्या है पूरा मामला
लोकल 18 टीम से खास बातचीत में पीआरडी के जवान ने बताया है. बीते दिन 22 जून पीआरडी और होमगार्ड के जवान बहराइच शहर के व्यस्ततम पीपल तिराहे के पास अपनी नियमित ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान एक ई-रिक्शा पर दो महिलाएं सवार होकर पहुंचीं और प्रतिबंधित नो-एंट्री मार्ग से जाने की जिद करने लगीं.मौके पर तैनात पीआरडी जवान अमरेश कुमार ने जब नियम का हवाला देते हुए उन्हें आगे जाने से रोका, तो एक महिला आपे से बाहर हो गई. आरोप है कि महिला ने जवान के साथ बहस करते हुए अभद्र भाषा और भद्दी-भद्दी गालियों का प्रयोग शुरू कर दिया. विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने पीआरडी जवान पर हाथ तक छोड़ दिया.
महिला सम्मान के आगे पीआरडी बेबस
महिला सुरक्षा और सम्मान का ध्यान रखते हुए जवान मजबूर रहे और उन्हें सरेराह अपमान सहना पड़ा. हालांकि, बाद में जवानों में भारी आक्रोश देखने को मिला जिसके बाद लिखित शिकायत दर्ज कराई. इस अशोभनीय घटना से पीआरडी और होमगार्ड के जवानों ने एकजुट होकर नगर कोतवाली बहराइच का घेराव रुख किया. और जवानों ने पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र जूही जायसवाल नाम की महिला के खिलाफ देकर कठोर मांग की है.
ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा योगदान पीआरडी के जवनों का
पीड़ित जवानों का कहना है कि दिन-रात जनता की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने वाले जवानों के साथ इस तरह का व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जवानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऑन-ड्यूटी सरकारी कर्मचारी के काम में बाधा डालने और मारपीट करने वाली आरोपी महिला के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी FIR दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए. जिसको लेकरथाना कोतवाली नगर पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. और उचित कार्यवाही का आश्वासन भी दिया.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…
और पढ़ें