भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विभिन्न कंपनी में चयनित पांच अभ्यर्थियों को मिला ऑफर लेटर




भास्कर न्यूज । चाईबासा श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग झारखंड सरकार के तत्तावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय शहर स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चाईबासा परिसर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रथम एक दिवसीय दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक निरल पूर्ति, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू, जिला उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मो. जावेद अंसारी ने शिरकत की। कार्यक्रम का उद्घाटन सभी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर दंत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का शुभारंभ किया गया। मेले में जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा जिला नियोजनालय-चाईबासा के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। रोजगार मेला में उपस्थित अतिथि के द्वारा सभी अभ्यर्थियों को रोजगार के प्रति जागरूक एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। मेले में विभिन्न कंपनी द्वारा चयनित कुल 05 अभ्यर्थियों को संकेतिक रूप से अतिथियों के द्वारा ऑफर लेटर प्रदान किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के नियोजकों एवं नियोजक प्रतिनिधियों के द्वारा कुल 1970 रिक्तियां उपलब्ध करायी गई। इस मेले में लगभग 650 आवेदक सम्मिलित हुए। मेले में प्रमुख कपंनी रिवेल इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी, आर॰एस॰जी॰ सेल्स एण्ड सर्विसेस प्रालि, तिरूमाला फेसिलेटी मेनेजमेन्ट इंडिया, एलएलपी, सुजलन एनेर्जी प्रालि, भारती एक्सा लिमिटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया इत्यादि कंपनियों के द्वारा सॉफ्टवेयर डेवलेपर, डाटा एनालिस्ट, टेक्नीशियन, सुपरवाईजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनी, टेलिकॉलर, सुरक्षा अधिकारी, सुरक्षा गार्ड इत्यादि विभिन्न पदों पर कुल 247 अभ्यर्थियों का चयन किया गया एवं लगभग 300 से ज्यादा आभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टेड किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top