Last Updated:
Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज का मौसम मिला जुला रहने वाला है. आज पलामू गढ़वा चतरा में 44 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है. इन जिलों में हीटवेव की संभावना है. वहीं, रांची समेत कई जिलों में 29 मई तक रुक रुककर बारिश, आंधी और वज्रपात का IMD ने अलर्ट जारी किया है.
झारखंड में आईएमडी का अलर्ट ( एआई फोटो )
रांची: झारखंड में आज का मौसम पूरी तरह बदला-बदला नजर आएगा. राज्य के कई जिलों में आज भीषण गर्मी और हीटवेव लोगों को परेशान करेगी, जबकि कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD ने राज्य के अलग-अलग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. एक ओर पश्चिमी जिलों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. वहीं, दूसरे ओर बादल, बारिश और तेज आंधी कुछ जिलों में राहत मिली है. IMD के ताजा अपडेट के मुताबिक झारखंड में आज का मौसम मिश्रित रहने वाला है.
झारखंड के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
झारखंड में यहां पड़ेगी सबसे ज्यादा गर्मी
झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी सबसे ज्यादा रहने वाली है. पलामू, गढ़वा और चतरा जिले में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा. इन जिलों में दिन का तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. डालटनगंज और आसपास के इलाकों में लू जैसे हालात बने रहेंगे. मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में दोपहर 11 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं लोगों को बिना जरूरी काम घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है.
जानें झारखंड का आज कैसा रहेगा मौसम
झारखंड में यहां का मौमस रहेगा सामान्य तापमान
झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के मध्य और दक्षिणी जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रह सकता है. रांची, खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और पश्चिमी सिंहभूम के कई इलाकों में तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. यहां बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. IMD ने 24 और 25 मई को गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. जो 70 किमी तक पहुंच सकती हैं. जहां पेड़ उखड़ने, बिजली के खंभों के गिरने और छत उड़ने की आशंका है.
वज्रपात और तूफान को लेकर अलर्ट
IMD ने लोगों को विशेष सतर्क रहने की सलाह दी है. जहां बारिश के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है. साथ ही राज्य में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो चुकी हैं, जिसके कारण शाम के समय गरज-चमक के साथ तेज तूफान भी आ सकता है. आज धनबाद, दुमका और देवघर बेल्ट में बिजली गिरने का खतरा अधिक बताया गया है. इन इलाकों के किसानों को खुले में काम करने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
29 मई तक यहां होगी रुक-रुककर बारिश
रांची मौसम विभाग के अनुसार 24 मई से 29 मई तक झारखंड के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और आंधी का दौर जारी रह सकता है. हालांकि पलामू प्रमंडल और उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्मी का असर अभी कुछ दिन और बना रहेगा. झारखंड में फिलहाल मिक्स वेदर की स्थिति बनी रहेगी. ऐसे में कहा जा सकता है कि एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ अचानक बारिश-आंधी का दौर लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें