लोहरदगा| प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह लोहरदगा जिला कांग्रेस प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने 30 जून से प्रारंभ हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा का महत्वपूर्ण अभियान बताते हुए सभी बीएलओ 2 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूरी मुस्तैदी के साथ इस प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की। उन्होंने बताया कि 30 जून को पूर्वाह्न ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक प्रत्येक बूथ पर बीएलए के साथ राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित होगी जिसमें सभी बीएलओ 2 की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं बल्कि वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को सुरक्षित रखने का अभियान है।
Source link