भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

विश्व सिकल सेल दिवस की पूर्व संध्या पर जन-जागरुकता मार्च




रांची |विश्व सिकल सेल दिवस 19 जून की पूर्व संध्या गुरुवार को जिला स्कूल मैदान से शहीद चौक, मेन रोड तक जनजागरुकता मार्च निकाला गया। मार्च का संदेश था “जीवन रक्षा का अंतर कम करना: सिकल सेल रोग में समानता”, जिसे लहू बोलेगा रक्तदान संगठन, रांची और झारखंड थैलेसीमिया पीड़ित एसोसिएशन ने आगे बढ़ाया। आयोजकों ने कहा कि रक्त विकार और असाध्य रोगियों को हर जिले में नि:शुल्क उपयुक्त दवाएं मिलनी चाहिए और थैलेसीमिया, सिकल सेल तथा अप्लास्टिक एनीमिया पीड़ितों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया जाए। बैठक में झारखंड सिकल सेल एनीमिया के पीड़ितों/परिजनों के कॉर्डिनेशन टीम का गठन हुआ। जनजागरुकता अभियान में नदीम खान, संजय टोप्पो, देवकी देवी, सीमा देवी समेत अन्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top