भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पटियाला के नूर सिंगला नेशनलव प्रखर आर्यन रांची चैप्टर के टॉपर



इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पटियाला के नूर सिंगला ने 600 में से 499 अंक (83.17%) हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की। हावड़ा के रितिज सराफ (475 अंक) दूसरे और डोंबिवली के सोहन अनिल मांजरेकर (473 अंक) तीसरे स्थान पर रहे। इस बार 7,931 अभ्यर्थी सीए बने, जो जनवरी 2026 के 7,590 के मुकाबले 341 अधिक हैं। वहीं, रांची चैप्टर से प्रखर आर्यन ने 389 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया। आस्था मिमानी 372 अंकों के साथ दूसरे, कृष जायसवाल 370 अंकों के साथ तीसरे, विशेष गखर 342 अंकों के साथ चौथे और विशेष जैन 330 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top