भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

शास्त्री नगर से अरगाघाट तक बनेगा मरीन ड्राइव




भास्कर न्यूज | गिरिडीह गिरिडीह शहरवासियों की उसरी नदी तलहटी पर मरीन ड्राइव बनाने की मांग अब पूरी होने जा रही है। नगर विकास मंत्री के प्रयास से शास्त्री नगर उसरी नदी तलहटी से अरगाघाट उसरी नदी तलहटी तक मैरीन ड्राइव का निर्माण 31 करोड़ की लागत से होगा। इसका टेंडर जुडको रांची ने 15 दिन पहले प्रकाशित कर दिया है। टेंडर फाइनल होने की प्रक्रिया चल रही है। टेंडर फाइनल होते ही जुलाई माह से ठेकेदार निर्माण कार्य शुरू कर देगा। यह जानकारी उप नगर आयुक्त प्रशांत लायक ने रविवार को दी। मैरीन ड्राइव बनने के बाद शहरवासियों को सुबह-शाम घूमने के लिए 7 किलोमीटर दूर खंडोली डेम की सुनसान जगह नहीं जाना पड़ेगा। लोग शहर के बीचोंबीच उसरी नदी तलहटी पर बने मैरीन ड्राइव पर भयमुक्त होकर स्वच्छ हवा में घूम सकेंगे। छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने में भी सुविधा होगी। सिहोडीह 11 नंबर वार्ड के वासी मदन मोहन पांडेय, नरायण गोस्वामी, वार्ड पार्षद अशोक राम, मिथलेश सिन्हा, ज्ञान चंद्र वर्मा, पंकज सिन्हा, राहुल राय, मो. डाबो, प्रदीप दास, मो. खुर्शिद अंसारी, अल्ला बक्स, राजीव दुबे, रोशन दुबे सहित अन्य लोगों ने कहा कि शहरवासियों के लिए यह सौगात है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top