भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

श्रीकृष्ण की अद्भुत गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन, श्रद्धालु भाव-विभोर



झारखंड राज्य चित्रगुप्त महापरिवार केंद्रीय पूजा समिति के तत्वावधान में मंगलवार को भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई। बिहार क्लब कचहरी रोड स्थित प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे पंडित सुभाष पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा कराई। मौके पर समाज के अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय, राजेश्वर नाथ आलोक, राजीव रंजन प्रसाद, दीपक लाल, संजय सिन्हा गोपू, डॉ. राजेश लाल, डॉ. वंदना राय, निर्मल रंजन, शेखर पुरीयार, विक्रांत सिन्हा, अभिषेक सहाय, राहुल रंजन एवं आलोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश समाज के लोगों ने पूजा-अर्चना व कथा श्रवण किया। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव के समक्ष आय-व्यय का प्रतिवेदन लिखित रूप में समर्पित किया। इसके बाद आरती व प्रसाद वितरण हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री सह अखिल भारतीय कायस्थ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष व महापरिवार के मुख्य संरक्षक सुबोधकांत सहाय भी पूजा स्थल पहुंचे। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अजीत सहाय व मंत्री संजय सिन्हा गोपाल ने चुनरी ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। संध्या सात बजे भगवान चित्रगुप्त की भव्य महाआरती की गई। लोगों ने प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। समिति के अनुसार, बुधवार को सुबह 10 बजे हवन, कलश विसर्जन व दोपहर 12 बजे के बाद भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इस्कॉन रांची मंदिर में मंगलवार को गोवर्धन पूजा महामहोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण करते हुए श्री गिरिराज गोवर्धन जी की आराधना की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीमद्भागवत कथा रही। इस्कॉन रांची के जनरल मैनेजर व कथावाचक श्रीमान मधुसूदन मुकुंद प्रभु ने गोवर्धन पर्वत की महिमा और भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में हरिनाम संकीर्तन, श्रीगोवर्धन परिक्रमा, दीपदान महोत्सव व दिव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इधर, पुंदाग स्थित कृष्ण प्रणामी मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम परिसर में एमआरएस कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट की ओर से गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। बिहार क्लब रांची | निवारणपुर स्थित प्राचीन तपोवन राम जानकी मंदिर में गोवर्धन पूजा पर परंपरागत विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना हुई। मंदिर के महंत ओम प्रकाश शरण ने बताया कि अन्नकूट के 56 प्रकार के भोग भगवान को अर्पित किए गए। पूजा के बाद मंदिर परिसर में महाप्रसाद का वितरण हुआ।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top