भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुंदरकांड का पाठ हुआ, बजरंगबली के जयकारों से गूंजा श्याम मंदिर



हरमू रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम मित्र मंडल की ओर से 229वां सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ आयोजित हुआ। मंदिर परिसर राम सिया राम के संकीर्तन और बजरंगबली के जयकारों से गूंजता रहा। मंदिर के आचार्य की उपस्थिति में सुनील मोदी से अखंड ज्योति प्रज्वलित कराई गई और केसरिया पेड़ा, गुड़-चना व फल का भोग अर्पित किया गया। सुनील मोदी ने रामचरितमानस का पूजन कर पाठवाचकों का चंदन-वंदन किया। पाठवाचक मनीष सारस्वत और ओम शर्मा ने ढोलक-ढपली के साथ गणेश वंदना के बाद हनुमान चालीसा का पाठ कराया। उपस्थित भक्तों ने संगीतमय सुंदरकांड में सहभागिता की और बीच-बीच में भजन भी गाए गए। पाठ के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण हुआ। मंडल अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बताया कि छठ पूजा के कारण 14 नवंबर को होने वाला श्याम भंडारा स्थगित रहेगा। मौके पर महामंत्री गौरव अग्रवाल, श्रवण ढानढनिया, अशोक लड़ियां समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top