भास्कर न्यूज | दुमका शनिवार को संथाल परगना प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्लस-टू उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करना था। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना भी उद्देश्य था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसकेएम विश्वविद्यालय के वित्त पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिन्हा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जेएम इंटर कॉलेज, काठीकुंड के पूर्व प्राचार्य एवं शिक्षाविद् चंद्रशेखर पाठक उपस्थित रहे। छात्र चेतना मंच के केंद्रीय प्रमुख हिमांशु मित्रा भी उपस्थित रहे। इसके अलावा निर्मल कुमार, अंजनी शरण, राजीव मित्रा, ड्रग एसोसिएशन दुमका के अध्यक्ष महेश कुमार तथा बिराज कुमार गुप्ता पर मौजूद थे। कार्यक्रम का आयोजन जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के अध्यक्ष संतोष कुमार पाल, सचिव पंकज कुमार मिस्त्री तथा नरेश कुमार पंडित के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का संचालन रजिया हिल कमर ने किया। छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान, समूह नृत्य सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अध्यक्ष संतोष कुमार पाल ने कहा कि संस्थान में आधुनिक प्रयोगशालाएं, अनुभवी शिक्षक तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध है। जीएम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज संथाल परगना के विद्यार्थियों के लिए मेडिकल एवं स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में वरदान सिद्ध होगा। वहीं सचिव पंकज कुमार मिस्त्री ने कहा कि संथाल परगना के किसी भी मेधावी छात्र-छात्रा की शिक्षा आर्थिक तंगी के कारण नहीं रुकेगी। संथाल परगना छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है। कार्यक्रम में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं तथा छात्रवृत्ति परीक्षा में टॉप-5 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संथाल परगना प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया।
Source link