भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सिसई में बुजुर्ग की हत्या, कुदाल से वार कर ली जान, आरोपी...



भास्कर न्यूज|गुमला जिले के सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नागफनी पोड़हां गांव में शनिवार शाम एक बुजुर्ग की निर्मम हत्या कर दी गई। घर में घुसकर की गई इस वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। बुजुर्ग की हत्या के बाद गांव में मातम के साथ-साथ भारी दहशत का माहौल व्याप्त है। मृतक की पहचान नागफनी पोड़हां निवासी सीताराम खड़िया 75 के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कुशल खड़िया ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि शनिवार शाम उनके पिता घर के बाहर हाथ-मुंह धोने गए थे। इसी दौरान, गांव का ही निवासी एतवा उरांव हाथ में कुदाल लेकर अचानक घर में घुस आया। बिना किसी पूर्व विवाद या कहासुनी के आरोपी ने सीताराम खड़िया के सिर पर कुदाल से जोरदार प्रहार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी एतवा उरांव वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सिसई थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। पुलिस अभी हत्या के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में किसी पुराने आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस इसे ही अंतिम कारण नहीं मान रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आरोपी से विस्तृत पूछताछ के बाद ही हत्या की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है…



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top