भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत पत्नी गंभीर, रेफर




भास्कर न्यूज | गिरिडीह पचंबा-जमुआ मुख्य सड़क पर कारोडीह के पास शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। डाड़ीडीह गांव निवासी सुनील पासवान (30) अपनी पत्नी बेदंती देवी (25) के साथ बाइक से जमुआ से गिरिडीह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कारोडीह के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क किनारे गिर गए। वहां से गुजर रही हंस मेडिकल यूनिट की टीम ने घायल दंपती को तत्काल एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुनील पासवान को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बेदंती देवी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज धनबाद रेफर कर दिया गया है। हंस मेडिकल टीम की चिकित्सक डॉ. नेहा कुमारी ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top