सरस्वती निकेतन पब्लिक स्कूल पबिया में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने एक-दूसरे की कलाइयों पर रंग-बिरंगी राखियां बांधीं और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्रबंधक सह अध्यक्ष मनोज मंडल के मार्गदर्शन में किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को रक्षाबंधन के ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं। कार्यक्रम के विद्यालय परिवार की ओर से पर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
Source link