भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

सुदना ग्रिड के मेंटेनेंस के लिए तीन दिन बिजली बंद:आधे शहर में...




दीपावली से पहले पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुदना ग्रिड और उपकेंद्र में मेंटेनेंस के चलते 3 से 5 नवंबर तक आधे शहर में रोज तीन घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक, सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहरी इलाके के कई हिस्सों में बिजली नहीं आएगी। सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, डालटनगंज (शहरी) की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 132/33 केवी सुदना ग्रिड से 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र सुदना तक मेंटेनेंस किया जाएगा। सुदना फीडर को डबल सर्किट में बदला जाएगा सबस्टेशन और फीडरों की मरम्मत के साथ 33 केवी सुदना फीडर को डबल सर्किट में बदला जाएगा। बिजली लाइनों के आसपास पेड़-पौधों की टहनियां भी काटी जाएंगी। इस काम के कारण शहीद समाज चौक, हॉस्पिटल चौक, कन्नी राम चौक, गम्हेल रोड, पहाड़ी मुहल्ला और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सुदना उपकेंद्र से निकलने वाले हॉस्पिटल, बाजार, इंडस्ट्रियल, कचहरी, हमीदगंज और न्यू हॉस्पिटल फीडर पर भी काम होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से पानी का इंतजाम और बिजली से जुड़े जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले निपटाने की अपील की है। घरों में पानी की टंकी भरने और मोटर चलाने का काम भी पहले कर लें। विभाग के अनुसार, तय काम पूरा होते ही बिजली चालू कर दी जाएगी। विभाग ने असुविधा के लिए खेद जताया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top