भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दीपावली-छठ पर रेलवे की बड़ी सौगात:पांच रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पटना-रांची-पटना...




दीपावली और छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रेल मार्गों पर विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। हावड़ा-गोरखपुर, हावड़ा-बेतिया, हावड़ा-नई दिल्ली, शालीमार-दरभंगा, टाटानगर-लाभा और रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के परिचालन से झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को त्योहार के दौरान आवागमन में राहत मिलेगी। खास बात यह है कि इनमें से कई विशेष ट्रेनों का ठहराव आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर भी निर्धारित किया गया है। इससे जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। दर्जा बदलने पर किराया भी घटेगा वहीं, हावड़ा और धनबाद के बीच चलने वाली 22387/22388 ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का दर्जा नए साल में बदल जाएगा। 1 जनवरी 2027 से यह ट्रेन सुपरफास्ट के बजाय सामान्य एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। वहीं, गोमो होकर चलने वाली 12365/12366 पटना-रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस से भी सुपरफास्ट का दर्जा हटाकर सामान्य एक्सप्रेस कर दिया जाएगा। दर्जे में बदलाव के साथ दोनों ट्रेनों के नंबर बदल जाएंगे। ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस नए नंबर 13387/13388 के साथ चलेगी। वहीं, पटना-रांची-पटना जनशताब्दी का नया नंबर 13365/13366 होगा। दर्जा बदलने पर किराया भी घटेगा। समय और ठहराव पहले जैसा ही रहेगा। पांच रूटों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top