भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

AP Municipal Election Results 2026 Live: आंध्र प्रदेश नगर निगम चुनावों में...


होमताजा खबरदेश

Live: आंध्र प्रदेश नगर निगम चुनाव पर‍िणाम में जनसेना का खाता खुला, दो सीट जीती

Last Updated:

आंध्र प्रदेश में नगर निगमों और नगरपालिकाओं के चुनावों के वोटों की गिनती 3 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. काउंटिंग बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और जल्द ही चुनाव काउंट‍िंग के रुझान आने वाले है…और पढ़ें

Live: आंध्र प्रदेश नगर निगम चुनाव पर‍िणाम में जनसेना का खाता खुला, दो सीट जीतीZoom

आंध्र प्रदेश लोकल बॉडी चुनाव परिणाम 2026 लाइव: आज आ रहा र‍िजल्‍ट.

आंध्र प्रदेश में नगर निगमों, नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों के चुनावों के वोटों की गिनती 3 नवंबर, मंगलवार को सुबह 8 बजे शुरू हो गई है. जल्द ही रुझान आने शुरू हो जाएंगे. इन चुनाव परिणामों का उम्मीदवारों से लेकर राजनीतिक दल और आम लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. काउंटिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है और चुनाव अधिकारियों की मौजूदगी में वोटों की गिनती शुरू हो गई है.

बता दें कि सोमवार को आंध्र प्रदेश के नगर पालिका चुनावों में शाम 3 बजे तक मतदान प्रतिशत 48.03% रहा था. इस बार छोटे शहरों में बड़े शहरों से ज्यादा वोटिंग हुई. राज्य के सबसे बड़े नगर निगम विशाखापत्तनम में सबसे कम मतदान 39.72% दर्ज किया गया है.

चुनाव परिणामों की हर पाल की जानकारी यहां दी जा रही है… देखते रहें लाइव अपडेट…

November 3, 202611:36 IST

AP Municipal Election Results 2026 Live: जनसेना का खुला खाता, दो वार्डों में जीत

आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव परिणाम 2026 लाइव: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले की पेद्दापुरम नगरपालिका चुनाव में जनसेना का खाता खुल गया है. जनसेना ने वॉर्डों में जीत हासिल कर ली है. इनमें वार्ड नंबर 3 से चुनाव लड़ने वाले वांगलपुडी सतीश और वार्ड नंबर 5 से कोर्नी सत्यनारायण ने सीट अपने नाम की है.

November 3, 202611:32 IST

AP Municipal Election Results 2026 Live: मेयर पद की 10 सीटों पर टीडीपी ने उतारे उम्मीदवार

आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव परिणाम 2026 लाइव: आंध्र प्रदेश लोकल बॉडी चुनावों में मेयर पद की 10 सीटों पर सत्ताधारी टीडीपी गठबंधन ने अपने उम्मीदवार उतारे हैा. जबकि सभी 13 मेयर पदों पर वाईएसआरसीपी ने प्रत्याशी खड़े किए हैं.

इस बीच, 87 नगरपालिका और सिटी पंचायत चेयरपर्सन पदों में से 17 पदों पर उम्मीदवार बिना विरोध के चुने गए हैं. बाकी 70 सीटों में टीडीपी 49, जनसेना 17 और भाजपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वाईएसआरसीपी ने इन सभी 70 सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं.

November 3, 202610:04 IST

आंध्र प्रदेश नगरपालिका चुनाव परिणाम 2026 लाइव: मुरासू तूफान के चलते गिनती में हुई देरी

AP Municipal Election Results 2026 Live: राज्य चुनाव आयोग की ओर से लेटेस्ट जानकारी सामने आई है. जिसमें बताया गया है कि मुरासू तूफान के असर के कारण आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में नगरपालिका चुनावों की वोटों की गिनती में देरी हुई है.

प्रकाशम और बापटला जिलों में गिनती निर्धारित समय से देर से शुरू होगी. इसके अलावा बापटला जिले में चिरााला और रेपल्ले नगरपालिकाओं में गिनती सुबह 10 बजे के बाद ही शुरू होगी. यह फैसला मौजूदा चक्रवात की स्थिति को देखते हुए लिया गया है.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top